सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

राहुल शर्मा, उदयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद श्री @CPJoshi जी को राजस्थान का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा राजस्थान में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।